CM मोहन की सुरक्षा की कमान महिलाओं के हाथ, जानें कौन चला रहा उनकी गाड़ी, इस अंदाज के फैन हो जाएंगे आप

Saturday, Mar 08, 2025-01:43 PM (IST)

भोपाल : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यानी 8 मार्च को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन का अनोखा अंदाज देखने को मिला। इस दिन महिला शक्ति ने सीएम डॉ. यादव की सुरक्षा की कमान अपने हाथ में ली। इतना ही नहीं, आज के दिन महिला ही उनकी सारथी भी बनी। गौरतलब है कि सीएम डॉ. यादव लगातार महिलाओं के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं।

PunjabKesari

उनका मानना है कि महिलाओं के उत्थान के बिना प्रदेश-देश का विकसित होना संभव नहीं। यही वजह है कि उन्होंने महिलाओं के लिए कई योजनाओं चलाकर उन्हें समाज में आगे लाने का काम किया है।

PunjabKesari

बता दें, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा की जिम्मेदारी उप पुलिस अधीक्षक बिट्टू शर्मा संभाल रही हैं। उनकी गाड़ी इरशाद अली चला रही हैं। साथ ही, कारकेड के वाहनों की जिम्मेदारी सपना सहित अन्य महिला चालकों पर है। अंडर सेक्रेटरी श्रीलेखा क्षोत्रीय ओएसडी का दायित्व निभा रही हैं। जबकि, प्रेस अधिकारी की जिम्मेदारी बिंदु सुनील और सोनिया परिहार के पास है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News