Punjab Kesari MP ads

BJP संगठन की आपत्ति पर रातों रात बदले आमंत्रण कार्ड! हटाए गए दिग्विजय-आरिफ मसूद और सांसदों के नाम

Monday, Nov 15, 2021-12:30 PM (IST)

भोपाल(इजहार हसन खान): भोपाल रेल मंडल ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के लोकार्पण समारोह के आमंत्रण कार्ड बदल दिए हैं। बताया जा रहा है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद विष्णु दत्त शर्मा की सख्त आपत्ति के रातों रात यह कार्ड बदले गए हैं। भाजपा संगठन ने रात में भोपाल आए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस बात पर आपत्ति जताई थी कि रानी कमलापति नाम का विरोध करने वाले कांग्रेसी विधायक आरिफ मसूद को मंच पर बिठाया जा रहा है।

PunjabKesari

वहीं भाजपा संगठन को दिग्विजय सिंह और आरिफ अकील के नाम पर भी आपत्ति थी। यह जानकारी मिलते ही वैष्णव ने भोपाल डीआरएम और भोपाल जीएम रेल को फटकार लगाई इसके बाद आधी रात को ही यह निर्णय लिया गया कि आमंत्रण पत्र से सभी विधायक और सांसदों के नाम हटा दिए जाएं। हनी ट्रैप में फंसे एमजे अकबर का नाम भी इस आमंत्रण पत्र में था।

PunjabKesari

तड़के जो आमंत्रण पत्र छप कर आये हैं  अब उसमें सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यपाल मंगू भाई पटेल रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ही नाम रह गया है बाकी सभी विधायक सांसदों के नाम हटा दिए गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News