UP-बिहार के बाद अब MP में नदी में तैर रही लाशें, कमलनाथ बोले- शिवराज जी! यह बेहद गंभीर मामला
Wednesday, May 12, 2021-02:33 PM (IST)
भोपाल(इजहार हसन खान): यूपी बिहार के बाद मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की रूंज नदी में लाशें तैरने के मामले को लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ ने सीएम शिवराज से जांच की मांग की है। पूर्व सीएम ने कहा कि अभी तक उत्तरप्रदेश और बिहार में गंगा नदी में बहते शवों की तस्वीरें हम देख रहे थे और अब मध्यप्रदेश में भी पन्ना ज़िले की अजयगढ़ तहसील के गाँव नंदनपुर में रूंज नदी में 6 बहते शवों की दर्दनाक तस्वीरें सामने आयी है ?

यह बेहद गंभीर मामला है। ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की स्थिति भयावह हो चली है। इस पूरे मामले में सरकार तत्काल संज्ञान लेकर इसकी पूरी जांच करवाये और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं व संसाधन बढ़ाने का काम युद्ध स्तर पर करें।

आपको बता दें कि पन्ना नंदनपुर गांव के पास जिले से बहने वाली केन की सहायक नदी रुंज में लाशें तैरती दिखाई दे रही हैं। बीते दिनों से ग्रामीण यह नजारा देखकर भयभीत हैं। फिलहाल कुछ पानी के ऊपर और अंदर कितने हैं पता नहीं है। ऊपर तैर रही लाशों की ग्रामीणों ने गिनती की तो 6 से अधिक लाशें दिखाई दे रहीं थी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
राज्यसभा MP बनने के बाद नीतीश कुमार की सैलरी में होगी भारी कटौती! जानें सुविधाओं में क्या होगा बदलाव

