खंडवा में धार्मिक इंस्टाग्राम पोस्ट पर तगड़ा बवाल, भीड़ ने थाने पर किया पथराव,पुलिस ने बरसाई लाठियां, 3 थानों की पुलिस मौके पर

Thursday, Mar 05, 2026-11:46 PM (IST)

खंडवा( मुश्ताक मंसूरी): मध्य प्रदेश के खंडवा में एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बवाल हो गया। मोघट थाने में शिकायत दर्ज कराने आई भीड़ ने हंगामा करते हुए थाने के परिसर में पथराव कर दिया। पुलिस ने तुरंत मामला संभाला और भीड़ को तितर - बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। जिससे भीड़ को कंट्रोल किया गया है। सूचना पर कोतवाली थाना और पदम नगर थाना का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। ASP, CSP सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रण में लिया।

PunjabKesari

इंस्टाग्राम पोस्ट में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

 

PunjabKesari

मामला खंडवा के मोघट थाना क्षेत्र का है। यहां इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट वायरल हुई थी, जो धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली थी। फरियादी मुजाहिद कुरैशी शिकायत करने मोघट थाना पहुंचा था। पुलिस ने सुनवाई करते हुए कायमी की। इस मामले में कायमी BNS की धारा 199 के तहत की गई। जिस व्यक्ति ने पोस्ट डाली है, उसे राउंड - अप भी किया गया है।

PunjabKesari

बाद में फरियादी मुजाहिद के साथ बड़ी संख्या में भीड़ थाना परिसर में पहुंचीं और पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की, जिससे लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बनी। सिटी एसपी ने तीन थानों के बल के साथ स्थिति को संभाला।भीड़ के भारी दवाब और माहौल को खराब करने पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया।

लिहाजा  ASP महेंद्र तारनेकर ने कहा कि स्थिति शांतिपूर्ण है। साथ ही पुलिस ने अपील की है कि पर्व त्योहार के मौके पर किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। पुलिस को सूचना दें, तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News