साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की दरियादिली, काफिला रोक घायल युवकों के जख्मों पर शाल लपेटा, अस्पताल भी पहुंचाया

Sunday, Jan 23, 2022-09:04 PM (IST)

भोपाल(प्रतुल पाराशर): भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का दरियादिली का एक वीडियो सामने आया है। जहां उन्होंने सीहोर जाते समय वीआईपी रोड पर घायल युवकों को देखा तो उनका दिल दया से पसीज गया। उन्हों उसी समय अपना काफिला रोककर उनकी मदद की।

PunjabKesari

सांसद ने अपने शाल से युवकों के बहते हुए खून को रोकने का प्रयास किया। उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। लालघाटी स्थित तृप्ति अस्पताल में दोनों युवकों का इलाज डॉक्टरों की देखरेख में किया जा रहा है। फिलहाल दोनों युवक खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News