Punjab Kesari MP ads

काफिला अचानक रुका… राहुल गांधी उतरे और फिर जो हुआ, किसी ने नहीं सोचा था

Monday, Jun 22, 2026-02:20 PM (IST)

रायपुर। छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के बाद लौटते समय उनका काफिला अचानक नया रायपुर स्थित मैगी पॉइंट पर रुक गया, जहां उन्होंने चाय और मैगी का आनंद लिया।

राहुल गांधी अभनपुर में आयोजित कांग्रेस के 10 दिवसीय संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से संवाद किया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए।

PunjabKesariअचानक मैगी पॉइंट पर रुका काफिला

एयरपोर्ट जाते समय उनका काफिला अचानक नया रायपुर के मैगी पॉइंट पर रुक गया। इस अप्रत्याशित रुकावट के चलते मौके पर मौजूद लोगों में उत्सुकता फैल गई। राहुल गांधी ने यहां चाय और मैगी का स्वाद लिया और कुछ देर आम लोगों से भी बातचीत की।

इस दौरान छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी उनके साथ मौजूद रहे, जिनमें सचिन पायलट, भूपेश बघेल, टी. एस. सिंह देव और दीपक बैज शामिल रहे। सभी नेताओं ने भी वहां चाय और मैगी का आनंद लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, राहुल गांधी के अचानक रुकने से मौके पर हलचल बढ़ गई और कई लोगों ने इस पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। कुछ ही देर बाद काफिला एयरपोर्ट की ओर रवाना हो गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News