Punjab Kesari MP ads

राहुल गांधी की करीबी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द से आलाकमान नाराज, MP कांग्रेस में हो सकता है बड़ा फेरबदल

Friday, Jun 12, 2026-02:16 PM (IST)

MP desk: मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद से सियासी भूचाल मचा हुआ है। खास बात यह है कि पार्टी के भीतर ही तनातनी का माहौल बना हुआ है। एमपी भाजपा का बड़ा दावा है कि कांग्रेस नेताओं ने मीनाक्षी नटराजन की आपराधिक जानकारी दी है। जिस वजह से उनका नामांकन रद्द हुआ है। वहीं, कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी इससे बेहद नाराज है। सूत्रों की मानें तो कल गुरूवार को दिल्ली में हुई एक बैठक में कुछ नेताओं की तरफ देखा तक नहीं, ये घटना भविष्य में बड़े फेरबदल के संकेत दे रही है।

दिल्ली में गुरूवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मीटिंग आयोजित की थी। बैठक में सभी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों, प्रभारियों और राष्ट्रीय महामंत्रियों को बुलाया गया। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रभारी हरीश चौधरी भी शामिल हुए। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बैठक में एमपी में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के मुद्दे पर राहुल गांधी ने नाराजगी जताई। बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश से नटराजन को राज्यसभा में भेजने के लिए नाम राहुल गांधी ने ही दिया था। लेकिन, उनका नामांकन रद्द होने के घटनाक्रम के बाद से पार्टी आलाकमान राहुल गांधी प्रदेशाध्यक्ष पटवारी सहित अन्य बड़े नेताओं से नाराज हैं। जिसका असर मध्यप्रदेश कांग्रेस पर पड़ सकता है। माना जा रहा है कि
मध्यप्रदेश कांग्रेस में बड़ा फेरबदल हो सकता है

PunjabKesari

बता दें कि प्रदेश में कांग्रेस के करीब 62 विधायक हैं। जिन्होंने नटराजन के मामले में दिल्ली में राष्ट्रपति से मुलाकात का समय मांगा है। राष्ट्रपति के समय देते ही सभी विधायक दिल्ली कूच करेंगे और प्रदेशाध्यक्ष पटवारी के साथ उनसे मुलाकात कर अपनी बात रखेंगे। दिल्ली नटराजन के नामांकन रद्द होने के घटनाक्रम के बाद प्रदेश कई बड़े नेताओं ने दिल्ली में डेेरा डाल रखा है। इनमें प्रमुख रूप से सज्जन सिंह वर्मा, विजय लक्ष्मी साधौ, रवि जोशी, एनपी प्रजापति और रीना बौरासी सेतिया शामिल है।



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News