Punjab Kesari MP ads

सिंधिया को शिकस्त देने वाले केपी यादव को CM मोहन ने दिया बड़ा ओहदा, संभालेंगे ये खास मैनेजमेंट

Saturday, Apr 25, 2026-11:32 PM (IST)

(भोपाल): मध्य प्रदेश में एक अहम नियुक्ति हुई है। केपी यादव को मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कार्पोरेशन लिमिटेड के संचालन मंडल में संचालक नियुक्त किया गया है। जी हां केपी यादव को मध्य प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम (State Civil Supplies Corporation) का अध्यक्ष बनाया गया है।

 

PunjabKesari

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जिन्होंने मध्य प्रदेश में ही नहीं बल्कि देशभर की राजनीति में अपना जलवा बरकरार रखा है। लोकसभा चुनावों की बात करें तो भाजपा हाईकमान में अपना राजनीतिक रसूख बरकरार रखते हुए मध्य प्रदेश में एक बार फिर अपनी राजनीतिक चमक दिखाई थी, जहां अपने धुर विरोधी केपी यादव का टिकट कटवाकर गुना से टिकट लेकर चुनाव जीता था, लेकिन समय के साथ साथ अब ये चमक फीकी पड़ती नजर आ रही। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि तमाम विरोधों और अड़ंगों के बाद भी पूर्व सांसद केपी यादव को बड़ा पद मिल गया है।

स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन  का ये होता  है काम-

स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन (State Civil Supplies Corporation) का मुख्य काम होता है आम जनता तक जरूरी वस्तुएँ सही दाम पर पहुँचाना, खासकर गरीब और मध्यम वर्ग के लिए। इसे आप सरकार की “सप्लाई मैनेजमेंट एजेंसी” समझ सकते हैं।

इसके प्रमुख काम:

1. अनाज की खरीद ,  किसानों से गेहूं, चावल आदि खरीदना (MSP पर)

2. भंडारण (Storage) अनाज को गोदामों में सुरक्षित रखना

3. वितरण (Distribution) राशन की दुकानों (PDS – Public Distribution System) के जरिए गरीब लोगों तक सस्ता अनाज पहुँचाना

4. PDS (राशन प्रणाली) चलाना,  BPL, APL, Antyodaya कार्ड धारकों को सब्सिडी वाला अनाज देना

5. जरूरी वस्तुओं की सप्लाई-  कभी-कभी दाल, चीनी, नमक, केरोसिन जैसी चीजें भी उपलब्ध कराना

6-  कीमत नियंत्रण (Price Control) बाजार में जरूरी चीजों की कीमत ज्यादा न बढ़े, इसके लिए संतुलन बनाना

लिहाजा केपी यादव अब मध्य प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम की कमान संभालेंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News