Lok Sabha Election : नक्सल प्रभावित बस्तर में वोटिंग शुरू, मतदाताओं में गजब उत्साह, 5 बजे से लगी लंबी कतारें

4/19/2024 9:42:14 AM

बस्तर (आजाद सक्सेना): छत्तीसगढ़ के बस्तर में लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ। नक्सल प्रभावित इस जिले में मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आलम यह है कि लोग सुबह सवेरे 5 बजे ही मतदान केंद्रों पर पहुंचने शुरु हो गए। प्रक्रिया शुरू होते ही मतदान के लिए लंबी लंबी कतार लगने लगी है। मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही मतदान के लिए लंबी लंबी कतार लगने लगी है। लोग इस लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। गर्मी बढ़ने से पहले ज्यादा से ज्यादा लोग अपना मतदान करना चाह रहे।

PunjabKesari

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छत्तीसगढ़ की 1 सीट पर मतदान आज है। इसके लिए 11 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। बस्तर लोकसभा में आठ विधानसभा क्षेत्र है। 8 विधानसभा सीटों पर 1961 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें कोंडागांव, नारायणपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। वहीं, जगदलपुर और बस्तर विधानसभा में सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदान होना है।

PunjabKesari

बस्तर लोकसभा सीट पर 11 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। हालांकि मुख्य मुकाबला कांग्रेस के कवासी लखमा और बीजेपी के प्रत्याशी महेश कश्यप के बीच होने वाला है। इस लोकसभा सीट पर 14 लाख 72 हजार से अधिक मतदाता अपना वोट डालेंगे। सुरक्षा के नजरिए से लोकसभा चुनाव के लिए यह इलाका नक्सल प्रभावित है। इसलिए संवेदनशील मतदान केंद्रों पर हेलीकॉप्टर की मदद से मतदान दलों को पहुंचाया गया है।

PunjabKesari

सुरक्षा के लिए 60 हजार सुरक्षा जवान तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही दिव्यांगों की सुविधा के लिए दिव्यांग केंद्र भी बनाया है। इसके साथ ही दिव्यांगों को मतदान दिलाने के लिए दिव्यांग रथ चलाए जाएंगे। इतना ही मतदान केंद्रों पर गर्मी को देखते हुए छांव के साथ पेयजल की व्यवस्था की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News