दिग्विजय को कोराना हुआ, तो लोकेंद्र पाराशर बोले- MP का 'कोरोना' भी पॉजिटिव हो गया!

1/25/2022 3:26:58 PM

एमपी डेस्क: मध्य प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को कोरोना बताया है। दरअसल, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह सोमवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इस पर लोकेंद्र पाराशर ने ट्वीट करते हुए तंज कसा और कहा कि मध्य प्रदेश का कोरोना भी पॉजिटिव हो गया।

PunjabKesari

लोकेंद्र पराशर के इस ट्वीट पर कई यूजर्स ने मजे ले लिए कईयों ने दिग्विजय सिंह को लेकर तंज कसे। एक यूजर्स ने लिखा- डेल्टा को कोरोना? तो दूसरे ने पूछा नेगेटिव पॉजिटिव कैसे हो गया। हालांकि कईंयो ने इसे घटिया राजनीति बताकर लोकेंद्र पाराशर को घेरा भी। हालांकि मीडिया प्रभारी यही नहीं रुके उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा- अच्छा कई मित्रों को यह समझ में कैसे आ रहा है कि कोरोना कौन है? हद है भाई ये तो।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News