विक्षिप्त महिला का रेप कर बनाया मां, बच्चे के प्रति ममता को देख हर किसी की आंखें भर आईं...

2/27/2021 8:01:43 PM

बुरहानपुर: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां समाज में छिपे किसी बहशी ने विक्षिप्त महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया और गर्भवती कर दिया। इस घिनौने अपराध की सजा बेचारी महिला को मिली और शुक्रवार को उसने बस स्टैंड पर एक बच्चे को जन्म दिया। उस दृश्य को जिस किसी ने भी देखा उसकी आंखे भर आईष महिला ने जमीन पर बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के शरीर पर चिटिंया लग गई। जब लोगों ने बच्चे को उठाना चाहा तो महिला ने पत्थर मारना शुरु कर दिया। मां की ममता देख सभी दंग रह गए। 

PunjabKesari

नारी के मान-सम्मान की बातें करने वाले समाज में एक विक्षिप्त महिला के साथ भी हवस के पुजारी ऐसा कुकृत्य करते हैं जिसे सुन और देख कर हर किसी की गर्दन शर्म से झुक जाए। इसका देड़तालई में देखने को मिला जहां पिछले 3 वर्षों से देड़तलाई की सड़कों पर घूम विक्षप्त महिला के साथ गांव के किसी वहसी ने अपनी हवस का शिकार बनाया और उसे गर्भवती किया। महिला ने शुक्रवार बीच बाजार बस स्टैंड क्षेत्र में रिंगा कोरकू के पुतले के पास दोपहर 2 बजे लड़के को जन्म दिया।

PunjabKesari

मौके पर मौजूद लोगों और स्वास्थ्य विभाग ने 108 एम्बुलेंस को फोन किया। जिसके बाद आशा कार्यकर्ता ने उसे 108 से परेठा उपस्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। मां और बेटे दोनों स्वस्थ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कलावती ने प्रसव के बाद बच्चे को छूने नहीं दिया पत्थर मार रही थी। मदद करने के लिए आगे आये इलियास खान ने बताया नवजात बच्चा धूप में पडा था उस पर चीटियां चल रही थी मैं उसे कपड़े में ढकने गया तो कलावती पत्थर मारने लगी और कह रही थी मेरा लल्ला है इसको हाथ मत लगाओं।

PunjabKesari

गांव में चर्चा चल रही है शराब के नशे के आदि लोग जो रात भर गांव में घूमते है ये इन्ही लोगों के काम हैं। कलावती के साथ ये तीसरी घटना है इसके पूर्व में शेखपुरा के शराबियो ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया था। शेखपुरा में दो बार गर्भवती हो कर पहला बच्चा प्रसव के दौरान मर गया और दूसरी बार मे कलावती ने लड़की को जन्म दिया जिसे किसी परिवार ने गोद लिया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News