ये कैसा प्यार...प्रेमिका को कैदी बनाकर मुंह और आंखों में भरा Fevikwik, शरीर को जख्मों से किया छलनी

4/18/2024 1:20:46 PM

गुना (मिस्बाह नूर): मध्य प्रदेश के गुना शहर में प्रेमिका के साथ दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने प्रेमिका को अपने घर में कैद कर लिया और उसके साथ हैवानों जैसा बर्ताव किया। दरिंदगी की हदें पार करते हुए आरोपी ने प्रेमिका की आंखों और मुंह में फेवीक्विक व मिर्ची भर दी। जैसे कैसे महिला ने आपबीती परिजनों को बताई जिसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं पुलिस को मामले की शिकायत दर्ज कराई।

PunjabKesari

दिल को दहला देने वाला मामला शहर के नानाखेड़ी क्षेत्र में रहने वाला का है। जहां अयान खान नाम के शख्स ने अपने पड़ोस में ही रहने वाली एक 23 वर्षीय युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसके साथ दरिंदगी की हदें पार की। युवती के मुताबिक, वह नानाखेड़ी में अपनी मां के साथ रहती है, उसके पिता का देहांत हो चुका है। पड़ोस में रहने वाला अयान खान से उसका प्रेम प्रसंग चलने चला, अयान उससे शादी करने का दबाव बना रहा था। अयान ने लगभग एक महीने पहले उसको घर में कैद कर लिया और उसके साथ रोजाना मारपीट की। दरिंदगी की हदें पार करते हुए अयान ने पीडि़ता की आंखों और मुंह में फेवीक्विक व मिर्ची भर दी। युवती दर्द से कराहती रही, लेकिन आरोपी अयान उसके साथ जबरदस्ती भी करता रहा।

PunjabKesari

मंगलवार-बुधवार की रात अयान ने पीड़िता को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया, जिसकी जानकारी मिलने पर अयान के परिजन ही उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इसके बाद उसकी मां को सूचना दी गई। पीड़िता के मुताबिक उसने अपने साथ हुई दरिंदगी और जबरदस्ती करने की जानकारी पुलिस को दे दी है। मारपीट की चलते युवती के शरीर पर गंभीर घाव और चोट के निशान हैं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।                                                          


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News