Punjab Kesari MP ads

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! इन जिलों के बदले SP, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

Tuesday, Oct 27, 2026-04:54 PM (IST)

भोपाल (इजहार खान) : मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग में चार अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। राज्य शासन के गृह विभाग ने 27 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, चारों अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी आदेश के अनुसार, सागर के पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया को पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं, पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे संजीव कुमार सिन्हा को सागर जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। संजीव कुमार सिन्हा इससे पहले ग्वालियर में सेनानी, 14वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल के पद पर पदस्थ थे।

PunjabKesari

इसके अलावा, देवास जिले के पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद को पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, बालाघाट के पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा को देवास जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ये पदस्थापनाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेंगी। आदेश मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार जारी किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News