घोड़ी तैयार, बाराती भी तैयार, लेकिन दुल्हा भाग जाता है...मोहन यादव के निशाने पर राहुल गांधी, भरे मंच से कसा तंज

Saturday, Nov 08, 2025-03:32 PM (IST)

बांका/भोपाल : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल गांधी के मध्य प्रदेश दौरे को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने बिहार के चुनावी दौरे के दौरान भरे मंच से कहा - घोड़ी तैयार, बाराती भी तैयार, लेकिन दुल्हा भाग जाता है। उस दुल्हे का नाम है राहुल गांधी, जो बिहार विधानसभा चुनाव से भागकर मध्यप्रदेश के पंचमढ़ी में छुट्टियों के मजे ले रहे हैं। मोहन यादव ने चुटकी लेते हुए कहा- वाह रे दुल्हा, वाह रे बाराती, वाह रे कांग्रेस...।

PunjabKesari

बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज बिहार की तीन विधानसभाओं में चुनाव प्रचार पर हैं। उन्होंने बांका जिले की बेलहर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार किया और राहुल गांधी को निशाने पर लिया। इसके बाद वे दोपहर को मोतिहारी जिले की पिपरा विधानसभा और गया जिले की बोधगया विधानसभा में चुनाव प्रचार करेंगे।

PunjabKesari

गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिन के लिए मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। इस दौरान वे पचमढ़ी में रहेंगे और कांग्रेस जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में एक सत्र को संबोधित करेंगे। इसके अलावा राहुल गांधी पार्टी के बड़े नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। वे आज रात पहाड़ी पर बने रविशंकर भवन में रात्रि विश्राम भी करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News