जिस बेटे के सिर पर सेहरा देखने के लिए सालों से संजोया था सपना उसी दिन उठी मां की अर्थी,दहाड़े मारे रोए सब

Friday, Feb 27, 2026-07:06 PM (IST)

(झाबुआ): मध्यप्रदेश के झाबुआ से एक ऐसा दुखद मामला सामने आय़ा है कि हर ओर मातम पसर गया। इस हृदय विदारक वाक्ये में बेटे की शादी की रस्मे निभा रही मां की सांसें अचानक रुक गईं और खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। जहां हर ओर हंसी और खुशी थी वहां सन्नाटा छा गया। जिले की इस दुखद और हैरान कर देने वाली खबर ने सबको हिला दिया।

पल भर में मातम में बदल गई खुशियां

 घटना जिले के सारंगी की है जहां बेटे की शादी के बाद मामेरा की रस्म चल रही थी। इसी दौरान दूल्हे की मां अपने दिवंगत भाई को याद कर भावुक हो गईं और हार्ट अटैक आ गया। हार्टअटैक आते ही मौके पर अफरा तफरी मच हई और घरवाले महिला को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन दुखद पहलू ये रहा कि उनको बचाया नहीं जा सका।  बताया जा रहा है कि जिस दिन दूल्हे की मां को हार्ट अटैक आया उस दिन वो बीपी की दवा लेना भी भूल गई थीं।

मामेरा रस्म के दौरान हार्ट अटैक

जानकारी के मुताबिक सारंगी में रहने वाले गोलू पाटीदार की बारात गुरुवार 26 फरवरी को वापस घर लौटी थी। दोपहर में घर में मामेरा रस्म चल रही थी। दूल्हे की मां के भतीजे मायरा लेकर आए हुए थे। मां गायत्री स्वागत कर रही थी। लेकिन इसी बीच उसे अपने दिवंगत भाई की याद आ गई और वो याद करके भावुक हो गई। गायत्री नीचे गिर गई। घरवाले आनन-फानन में गायत्री को अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और पूरा जश्न वाला माहौल मातम में बदल गया।

हालांकि गायत्री पाटीदार दुनिया से जा चुकी थीं लेकिन घर में शादी की रस्में चल रही थीं, रिश्तेदारों ने गायत्री के निधन की बात किसी को नहीं बताई और शादी की रस्में पूरी होने पर सारी सच्चाई बताई। फिर मामेरा में आई चुनरी से अर्थी को ओढ़ाया गया। लिहाजा बेटे की शादी के मौके पर मां का दुनिया छोड़कर जाना हर किसी को रुला गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News