MP: बस का इंतजार कर रहे 16 लोगों को बेकाबू डंपर ने रौंदा, 7 की मौत, देखिए हादसे का दर्दनाक वीडियो

12/5/2022 11:55:46 AM

रतलाम(समीर खान): मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के सातरुण्डा चौराहे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें मृतकों की संख्या 6 से बढ़कर 7 हो गई है। हादसे में तेज रफ्तार डंपर ने 16 लोगों को रौंद दिया। जिनमें से 6 की कल रात ही मौत हो गई थी। वहीं इंदौर रेफर किए गए घायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। एक महिला को छोड़कर सभी 6 मृतकों की शिनाख्त हो चुकी है। अब 9 घायलों का इलाज चल रहा है। इनमें से 2 घायल का इलाज इंदौर चल रहा है। मृतकों के लिए सरकार ने 2-2 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की है। घायलों को देखने के लिए आधी रात को प्रदेश के उद्योग मंत्री और बदनावर के विधायक राज्यवर्धनसिंह दत्तीगाव, मौके पर पहुंचे।

PunjabKesari

हादसे के बाद बिलपांक पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। ट्रक क्र.RJ 37 GA 8319 रतलाम से इंदौर की ओर जा रहा था। सातरुण्डा चौराहे पर अचानक ट्रक के टायर बर्स्ट हो गए और ट्रक ने सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो गई। छः मृतकों की शिनाख्त हो गई है। एक महिला की अभी शिनाख्त नहीं हुई है।

PunjabKesari

पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है, लेकिन उसका नाम अभी उजागर नहीं किया गया है। घटनास्थल से दुर्घतनाग्रस्त ट्रक को हटा दिया गया है और फोरलेन का यातायात, सुचारु ढंग से प्रारंभ हो गया है। प्रदेश के उद्योगमंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगाव ने रात में मीडिया से चर्चा में कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है तत्काल हम लोगों ने प्रयास किया कि जो घायल हैं उनका इलाज चालू हो जाए। सीएम साहब ने भी कहा है कि पूरी राहत प्रदान की जाएगी। सभी को जो ज्यादा गंभीर घायल थे उनको रेफर करके इंदौर भेजा गया है। दो घायलों का इंदौर के हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। यहां जितने भी घायल भर्ती हैं उन सब से मैंने बात की है कुछ समय पूर्व कलेक्टर एसपी दोनों यहां पर आ गए थे। सीएमएचओ और सारे डॉक्टर यहां लगे हुए हैं। उनके सुपरविजन में ट्रीटमेंट चल रहा है। अभी यहां जो भर्ती हैं वह कोई भी ज्यादा गंभीर नहीं लग रहा है जो इंदौर में है उनको हम मॉनिटरिंग कर रहे हैं। कलेक्टर रतलाम,  कलेक्टर इंदौर से संपर्क कर रहे हैं। हर संभव सहायता की जा रही है।

PunjabKesari

सभी परिजनों से बात की है। एक हमारे वरिष्ठ हैं जो प्राचार्य रहे हैं। 81 साल के हैं उनको फैक्चर है और सिर पर चोट है। एक और महिला है उनको भी पैर में चोट है। बाकी कुछ माइनर इंजरी है। इनको आर्थिक सहायता दे रहे हैं। जहां जहां हमारे कर्मकार मंडल में हैं संबल योजना में है उनको 4-4 लाख रुपए दे रहे हैं। दो दो लाख की तत्काल आर्थिक सहायता की घोषणा कर दी गई है और जो घायल है। उनको पचास पचास हजार की सहायता दी जा रही है। यह मुख्यमंत्री ने घोषणा की है। जहां तक इलाज का सवाल है जो भी राशि लगेगी उसका पूरा खर्च शासन करेगा। जो छोटे-छोटे बच्चे हैं मुझे अवगत कराया गया कि कि उनके माता-पिता दोनों शांत हो गए हैं। उसमें भी शासन की योजना है उसमें भी रजिस्ट्रेशन कलेक्टर रतलाम कलेक्टर धार से संपर्क करके बात करके महिला बाल विकास के माध्यम से भरण पोषण की कुछ राशि दी जाएगी। रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना रतलाम पहुंचे। यहां उन्होंने जिला चिकित्सालय पहुंच कर घायलों को देखा। परिजनों से चर्चा कर उन्हें हरसंभव इलाज मुहैया कराने की बात कही। इस हादसे में मारे गए एक व्यक्ति की दो बेटियों को भी आर्थिक सहायता के लिए प्रकरण बनाने के लिए कलेक्टर को कहा गया है। इन दोनों बेटियों की मां की मौत पहले ही हो चुकी थी और अब इस हादसे में पिता भी चल बसे। इन दोनों बेटियों पर से माता के बाद अब पिता का साया भी उठ गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News