MP के गृहमंत्री बोले- कांग्रेस का आज विसर्जन दिवस है और राहुल गांधी इटली में तर्पण करने गए है

12/28/2020 12:53:34 PM

भोपाल(इजहार हसन खान): कांग्रेस के स्थापना दिवस पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर भाजपा कांग्रेस पर जमकर बरस रही है। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला और कांग्रेस के स्थापना दिवस को विसर्जन दिवस बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस स्थापना दिवस नहीं विसर्जन दिवस मना रही है और राहुल गांधी इटली में नानी घर तर्पण करने गए हैं। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी को तो रणछोड़दास भी नहीं कह सकते।

PunjabKesari

सोमवार को मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जिस हाल में अभी कांग्रेस है तो उससे विसर्जन दिवस ही लग रहा है। किसानों की लड़ाई बीच मे छोड़ कर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी नानी के घर इटली चले गए।

PunjabKesari

बचपन में हम भी जाते थे लेकिन उम्र 55 की और दिल बचपन का उन्होंने ओबामा और शिव सेना जो कह रहे थे उसको सिद्ध कर दिया। कांग्रेस की स्थापना विदेशी ने की थी तो हो सकता तर्पण के लिए गए हो।

PunjabKesari

वहीं मध्य प्रदेश की कांग्रेस की गुटबाजी को लेकर कहा कि कांग्रेस की संस्कृति ही गुटबाजी है। उनकी उत्पति ही ऐसी हुई है। वहीं कांग्रेस के मौन धरने को लेकर कहा कि वो लोग मौन धरना दे रहे हैं जो इटली चले गए जिन्होंने कहा था कि 10 दिन में मुख्यमंत्री बदल देगें अब झूठ पर धरना दे रहे हैं। हो सकता है वे लोग अपने झूठ को लेकर मौन धरना देकर महात्मा गांधी से माफी मांग रहे हो।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Recommended News

Related News