Punjab Kesari MP ads

सांसद प्रज्ञा ठाकुर रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति में शामिल, कांग्रेस ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

Thursday, Nov 21, 2019-02:05 PM (IST)

भोपाल(इजहार हसन खान): भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को केंद्रीय रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति में सदस्य बनाया गया है। इस समिति में कुल 21 सदस्य हैं। इस समिति के प्रमुख रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हैं। सरकार ने विपक्ष के कई नेताओं को शामिल किया है। जिसमें शरद पवार और फारूख अब्दुल्ला प्रमुख हैं। वहीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के इस समिति की सदस्य बनाए जाने पर कांग्रेस में खलबली मच गई है। बता दें कि साध्वी पर मालेगांव धमाकों में शामिल होने का आरोप है।

PunjabKesari


मंत्री जयवर्धन सिंह ने बिना नाम लिए साधा साध्वी प्रज्ञा पर निशाना... 
वहीं कैबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह ने तंज भरे अंदाज में ट्वीट किया है उन्होंने लिखा है कि 'नींबू मिर्ची और टोने टोटके वाले अब देश की सुरक्षा पर सलाह देंगे'।
 


कमलनाथ सरकार ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण
कैबिनेट मंत्री पीसी शर्मा ने साध्वी प्रज्ञा को केंद्रीय रक्षा समिति में सदस्य बनाए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ऊपर साध्वी के विवादित बयान को लेकर पीएम मोदी ने कभी यह कहा था कि वह साध्वी को कभी दिल से माफ नहीं करेंगे।

 

PunjabKesari

तो फिर यह निर्णय किस आधार पर लिया गया। इसका सीधा मतलब यह निकलता है कि बीजेपी की कथनी और करनी में फर्क है। साध्वी प्रज्ञा के कई विवादित बयान आए थे। उनपर बहुत से आरोप है और प्रकरण भी चल रहे हैं और वह जेल भी गई हैं। रक्षा समिति जैसी इंपोर्टेंट समिति में उनका लिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News