MP: तेज रफ्तार SUV ने सड़क किनारे चल रहे श्रद्धालुओं को टक्कर मारी, दो की मौत, छह घायल
Saturday, Apr 05, 2025-05:41 PM (IST)

रायसेन : मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में शनिवार को तेज रफ्तार SUV ने दो लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें एक 8 वर्षीय लड़के समेत दो लोग मारे गए और छह अन्य घायल हो गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे ने बताया कि घटना आज सुबह जिला मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर अमरावद घाटी में हुई। खंडेरा गांव में मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं का एक समूह सड़क किनारे चल रहा था, तभी भोपाल से सागर जा रहे तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
मृतकों की पहचान पवन चढ़ार (8) और राजेंद्र चढ़ार (45) के रूप में हुई है। घायलों में दो नाबालिग और तीन महिलाएं शामिल हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि घटना में शामिल वाहन को सुल्तानपुर में पकड़ लिया गया, जबकि मौके से फरार ड्राईवर को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।