छत पर पढ़ाई जा रही थी नमाज, अवैध मस्जिद तोड़ने पहुंची टीम, इलाके में तनाव

Thursday, Oct 16, 2025-05:37 PM (IST)

भोपाल: राजधानी के कोलार के सर्वधर्म बी सेक्टर में छत पर अवैध रूप से बनी मस्जिद को तोड़ने के लिए नगर निगम की टीम कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, छत पर नमाज पढ़ाई जाती थी और नीचे दुकान संचालित हो रही थी।

नगर निगम प्रशासन को अवैध अतिक्रमण की जानकारी मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और छत पर बने निर्माण को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक निगम का अमला स्थल पर मौजूद था और कार्रवाई जारी थी।

इस घटना ने शहर में अवैध निर्माण और धार्मिक स्थलों के नियमों का पालन करने पर नई बहस को जन्म दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Related News