Punjab Kesari MP ads

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, डॉ. रमन सिंह ने बांटे 73.53 लाख के सहायक उपकरण

Tuesday, Jun 02, 2026-08:32 PM (IST)

राजनांदगांव (पुष्पेंद्र सिंह): छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक Raman Singh ने जिले के दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भरता की नई सौगात देते हुए 252 हितग्राहियों को 73 लाख 53 हजार रुपये की लागत के सहायक उपकरण वितरित किए। जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग, एलिम्को तथा एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित विशेष शिविर में यह वितरण किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. रमन सिंह ने कहा कि दिव्यांगजन समाज की अमूल्य शक्ति हैं और उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सहायक उपकरण केवल सुविधा का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण साधन हैं। उन्होंने बताया कि राजनांदगांव जिला दिव्यांगजन कल्याण के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव पहला जिला है, जहां 40 प्रतिशत दिव्यांगता वाले हितग्राहियों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल सहित अत्याधुनिक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह पहल दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ने और उनके जीवन को अधिक सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में कुल 326 सहायक उपकरणों का वितरण किया गया, जिनमें 113 मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, 69 ट्राइसाइकिल, 49 व्हीलचेयर, 28 बैसाखी, 38 वॉकिंग स्टिक, 5 सुगम्य केन, 12 टीएलएम किट, 8 सीपी चेयर, 2 सिलिकॉन कुशन और 2 स्मार्टफोन शामिल हैं। इस अवसर पर राजनांदगांव सांसद Santosh Pandey, महापौर Madhusudan Yadav सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vikas Tiwari

Related News