Punjab Kesari MP ads

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का दिल्ली दौरा आज, कई केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात; BJP के बड़े चेहरों पर हो सकती है चर्चा

Wednesday, Jun 03, 2026-09:38 AM (IST)

भोपालः आज यानी मंगलवार को एमपी के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दिल्ली दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सीएम मोहन यादव कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं। साथ ही बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से भी मुलाकात की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक यहां सीएम मोहन यादव राज्यसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवारों के नाम की चर्चा कर सकते है।

जानकारी के अनुसार, सीएम मोहन यादव आज दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान सीएम यहां बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं। वहीं, राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा के बाद बड़ा फैसला हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा के कई बड़े चेहरों पर चर्चा हो सकती है। जिनमें लाल सिंह आर्या, डॉ नरोत्तम मिश्रा, कैलाश विजयवर्गीय, अरविंद भदौरिया, डॉ. समेर सिंह सोलंकी और रंजना बघेल का नाम सबसे आगे है।

मध्य प्रदेश की 3 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होना है। जल्द ही उम्मीदवारों के नामों का आधिकारिक ऐलान हो सकता है। 18 जून को मतदान होगा। माना जा रहा है कि इसी दिन ही मतगणना भी होगी। फिलहाल, बीजेपी के खाते में 2 और कांग्रेस के खाते में 1 सीट जाना तय माना जा रहा है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News