जंगल में प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मना रहा था फॉरेस्ट गार्ड! मौके पर पहुंचे 5-7 लड़के, शर्मनाक वीडियो वायरल

Friday, Feb 27, 2026-05:59 PM (IST)

सूरजपुर (चंचल सिंह) : सूरजपुर जिले में वन विभाग के एक कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो देवनगर नर्सरी परिसर का है, जहां ड्यूटी के दौरान वनकर्मी के साथ सात-आठ युवकों ने कथित रूप से मारपीट की। वीडियो में कुछ युवक वनकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार करते और उसे प्रताड़ित करते दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह कि फॉरेस्ट गार्ड अपनी प्रेमिका के साथ पकड़ा गया।

मारपीट के बाद डांस कराने का आरोप

वायरल वीडियो सात दिन पूर्व का बताया जा रहा है। आरक्षक सुखदेव पैकरा का देवनगर की रहने वाली किसी युवती से प्रेम प्रसंग था जिससे वह मिलने गया था मौके पर ही स्थानीय युवकों ने युवती के साथ पकड़े जाने पर आरक्षक की पिटाई कर वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। पिटाई के बाद वनकर्मी को जबरन डांस करने के लिए भी मजबूर किया गया। यह घटना न केवल सरकारी कर्मचारी पर हमला है बल्कि कानून व्यवस्था के लिए भी गंभीर चुनौती माना जाएगा। घटना के समय वनकर्मी ड्यूटी पर तैनात बताया जा रहा है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ जाती है।

PunjabKesari

विभाग का सख्त एक्शन

वर्दीधारी सिपाही का नाम सुखदेव पैकरा है जो लटोरी के महेशपुर का रहने वाला है। फॉरेस्ट गार्ड को इस तरीके से पीटना कहीं न कहीं कई सवाल खड़े करता है। इस मामले के संज्ञान में आने के बाद डीएफओ द्वारा भी संपर्क करने पर आरक्षक का नंबर बंद आ रहा। अभी तक फॉरेस्ट गार्ड ड्यूटी से नदारत है मामले पर कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है, ऐसे में डीएफओ ने उसको नोटिस जारी किया है।

PunjabKesari

जांच और कार्रवाई की मांग

घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और विभागीय कर्मचारियों में आक्रोश देखा जा रहा है। दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है। पुलिस और वन विभाग की ओर से यदि शिकायत दर्ज की जाती है, तो संबंधित युवकों के खिलाफ कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई संभव है। फिलहाल प्रशासनिक जांच और आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News