पद्मश्री से सम्मानित महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा ने किए महाकालेश्वर के दर्शन, बोली-मैं सौभाग्यशाली

Saturday, Oct 18, 2025-05:07 PM (IST)

उज्जैन (विशाल ठाकुर): भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान और  पद्मश्री से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कमेंटेटर अंजुम चोपड़ा आज श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंची। महाकाल के दर पहुंचकर उन्होंने भगवान महाकालेश्वर जी के दर्शन किए। इस मौके पर अंजुम चौपड़ा ने कहा कि ये उनका सौभाग्य है कि उन्हें महाकाल जी के दर्शन हुए, वो फिर से महाकाल मंदिर में आना चाहेंगी।

PunjabKesari

इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक सिम्मी यादव द्वारा उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh sharma

Related News