MP के पन्ना टाइगर रिजर्व में मिला रफ्तार का सौदागर, हवा में ही लपक लेता है अपना शिकार...

2/10/2021 5:43:56 PM

पन्ना (टाइगर खान): मध्य प्रदेश का पन्ना टाइगर रिजर्व देश-दुनिया मे बाघों के लिए जाना जाता है। हाल ही में पूरे प्रदेश में हुई गिद्धों की गणना में पन्ना टाइगर रिजर्व में सबसे ज्यादा गिद्ध पाए गए हैं।

PunjabKesari

इस दौरान रिजर्व में कई तरह के अनोखे और दुर्लभ पक्षी भी मिले हैं। इसमें विश्व का सबसे तेज उड़ने वाला अनोखा पक्षी पेरिग्रीन फाल्कन भी मिला है। इसे विश्व का सबसे तेज गति से उड़ने वाला पक्षी माना गया है। पन्ना टाइगर रिजर्व के लिए ये किसी उपलब्धि से कम नहीं है।

फाल्कन है रफ्तार का सौदागर

पन्ना टाइगर रिजर्व के क्षेत्रीय संचालक उत्तम कुमार शर्मा ने इस अनूठे पक्षी के बारे में बताया कि पेरीग्रीन फाल्कन 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी अधिक तेज गति से उड़ान भरता है। वहीं, इस पक्षी की अधिकतम रफ्तार 380 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई है, जो विश्व के सब पक्षियों से ज्यादा है।  

PunjabKesari

पेरिग्रीन फाल्कन है बेहतरीन शिकारी

पेरिग्रीन फाल्कन की विशेषता है कि ये उड़ते हुए पक्षियों का शिकार कर लेता है। ये पक्षी चिड़ियों का शिकार करके जिंदा रहता है। इस खास पक्षी के साथ-साथ अन्य भी कई प्रकार के पक्षी पन्ना टाइगर रिजर्व में गणना के दौरान पाए गए हैं।



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

shahil sharma

Related News