Punjab Kesari MP ads

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से किया संवाद, सीएम मोहन यादव भी रहे मौजूद.

Sunday, Feb 11, 2024-07:43 PM (IST)

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झाबुआ में जनजातीय महा सम्मेलन के अवसर पर विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद किया। उन्होंने आहार अनुदान योजना के हितग्राही  गोरा बाई सहरिया, रामी बाई सहरिया, वास्तो बाई सहरिया से संवाद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने योजना के लाभ मिलने संबंधित जानकारी ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के हितग्राही प्रकाश वसुनिया, रुखमा बाई डामोर से संवाद करते हुए योजना के लाभ के बारे में जानकारी ली।

PunjabKesari
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना के हितग्राही दीपक डामोर एवं सचिन चौहान से संवाद करते हुए योजना के लाभ और उससे रोजगार के मिले अवसर की जानकारी ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झाबुआ में लोगों को संबोधित भी किया है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने जनजातीय सम्मेलन में दावा करते हुए कहा कि भाजपा अकेले 370 सीटें ला रही है।

PunjabKesari
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि 2023 में कांग्रेस की छुट्टी हुई थी 2024 में कांग्रेस का सफाया हो जाएगा। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे से आप पहले ही बता चुके हैं कि लोकसभा चुनाव के लिए आपका मूड क्या रहने वाला है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा की जनजातीय समाज हमारे लिए वोट बैंक नहीं देश का गौरव है। आपका सम्मान और विश्वास मोदी की गारंटी है बच्चों और युवाओं के सपने मोदी का संकल्प है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News