Punjab Kesari MP ads

5 लाख से ज्यादा बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा, इंदौर में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

Sunday, Jun 28, 2026-05:57 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी): पूरे मध्य प्रदेश के साथ इंदौर जिले में भी रविवार से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हो गई। पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस विशेष अभियान का शुभारंभ हुकुमचंद पॉली क्लिनिक से हुआ। इस मौके पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले में इस अभियान के तहत 5 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिलेभर में करीब 3,600 पोलियो बूथ बनाए गए हैं, जहां पांच वर्ष तक के बच्चों को निशुल्क पोलियो ड्रॉप्स पिलाई जा रही हैं। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष रणनीति तैयार की है। बूथों के अलावा डोर-टू-डोर टीमें भी घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी, जो किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच पाएंगे। वहीं रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर ट्रांजिट टीमें तैनात की गई हैं, ताकि बाहर से आने-जाने वाले बच्चों को भी पोलियो की खुराक मिल सके।

अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं और पोलियो मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने में प्रशासन का सहयोग करें।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vikas Tiwari

Related News