रेल रोको आंदोलन का MP में भी दिखा असर, रेलवे और सिविल पुलिस फोर्स ने संभाला मोर्चा

2/18/2021 1:27:20 PM

डबरा: केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान आज देशभर में रेल रोको अभियान चला रहे हैं। किसानों ने दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक रेल रोकने का ऐलान किया है। इसका मिलता-जुलता असर मध्य प्रदेश के डबरा में भी देखने को मिल रहा है। जहां ग्वालियर के फूलबाग चौराहे और डबरा के गेट नं.394 पर किसानों का आंदोलन जारी है। इस दौरान आरपीएफ और जीआरपी एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाल रखा है।

PunjabKesari

ग्वालियर और डबरा में किसानों द्वारा किए जा रहे रेल रोको अभियान का खासा असर देखने को मिल रहा है। हालांकि किसान संगठनों में इसको लेकर मतभेद सामने आए हैं और सांकेतिक रूप से ट्रेन रोकने की बात कही जा रही है। इसके बावजूद पुलिस-प्रशासन व रेलवे ने व्यापक तैयारियां की हैं।

PunjabKesari

केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों ने गुरुवार दोपहर बारह बजे से चार बजे तक रेल रोको अभियान का एलान किया है। ग्वालियर के AIKS किसान संगठन ने प्रदर्शन करते हुए फूलबाग चौराहे से रेलवे स्टेशन के रैली निकाली। वहीं डबरा  हालांकि किसान संगठनों में इसको लेकर मतभेद सामने आए हैं और सांकेतिक रूप से ट्रेन रोकने की बात कही जा रही है। इसके बावजूद पुलिस-प्रशासन व रेलवे ने व्यापक तैयारियां की हैं।

PunjabKesari

इस अभियान के मद्देनजर रेलवे ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल पर ध्यान केन्द्रित करने के साथ ही देशभर में रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) की 20 अतिरिक्त कंपनियां तैनात कर दी है।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News