Punjab Kesari MP ads

सुहागरात पर दूल्हे के साथ बड़ा कांड! दुल्हन ने कमरे में नहीं दी एंट्री, गैरमर्द के साथ बिताई रात...

Wednesday, Apr 29, 2026-07:19 PM (IST)

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : शादी का दिन लड़का हो या लड़की दोनों के लिए ही बेहद खास होता है। अपने जीवन साथी को लेकर लाखों सपने लेकर शादी की पहली रात को अपने नए सफर की शुरुआत करते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक युवक के साथ तो शादी की पहली रात ही एक चौंकाने वाली घटना हो गई, जो शायद वह जिंदगी भर नहीं भूल पाएगा। अपनी सुहागरात पर दूल्हे को कमरे में एंट्री नहीं मिली बेचारा पूरी रात कमरे के बाहर इंतजार करता रहा।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र की दुर्गा कॉलोनी का है। पीड़ित मनोज अहिरवार (मूल निवासी ग्राम सैला) की शादी 24 अप्रैल 2026 को जटाशंकर धाम में आकांक्षा नाम की युवती से हुई थी। यह रिश्ता पड़ोस में रहने वाले विक्की सेन नाम के बिचौलिये ने करीब 1.5 लाख रुपए लेकर तय कराया था। शादी के बाद परिवार खुशी-खुशी गांव सैला पहुंचा, जहां परंपरागत रस्में निभाई जा रही थीं। जहां दुल्हन एक रात तक उसके साथ रही, लेकिन जिस दलाल ने यह शादी करवाई थी उसने सुहागरात में पति को बाहर सुला दिया और खुद दुल्हन के साथ कमरे के अंदर सोया। इस चालाकी को दूल्हा समझ न पाया। खास बात यह कि मामला यही खत्म नहीं हुआ। ये तो कहानी की शुरुआत थी। दूसरे दिन जो हुआ वो दूल्हे के लिए किसी सदमें से कम नहीं था।

साड़ी खरीदने के बहाने बाजार गई और हो गई फरार

26 अप्रैल को दुल्हन ने साड़ी खरीदने की बात कही। इसके बाद मनोज, बिचौलिया विक्की सेन और एक अन्य युवक आकाश प्रजापति उसे महाराजपुर बाजार लेकर गए। बाजार की भीड़ का फायदा उठाकर दुल्हन गहने और कीमती सामान समेटकर वहां से फरार हो गई। हैरानी की बात यह रही कि कुछ ही देर में बिचौलिया विक्की और उसका साथी आकाश भी गायब हो गए। तब जाकर कहीं दूल्हे को समझ आया कि ये कोई साधारण दुल्हन नहीं थी ये लुटेरी दुल्हन निकली।

फोन पर धमकी, लौटाने से किया इनकार

घटना के बाद जब मनोज ने बिचौलिये को फोन किया, तो उसने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। आरोप है कि विक्की सेन ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इस पूरे घटनाक्रम के बाद पीड़ित परिवार सदमे में है।

“घर गिरवी रखकर की थी शादी”

मनोज के पिता अच्छेलाल अहिरवार ने बताया कि उन्होंने बेटे की शादी के लिए घर गिरवी रखकर पैसे जुटाए थे। “हमें क्या पता था कि हमारे साथ इतना बड़ा धोखा हो जाएगा। अब न पैसा बचा है और न ही बहू,” उन्होंने कहा।

पुलिस में शिकायत, कार्रवाई की मांग

पीड़ित परिवार ने सिविल लाइन थाने में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही लूटे गए जेवरात और पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News