साध्वी प्रज्ञा ने दिग्विजय को बताया मालेगांव बम ब्लास्ट का षड्यंत्रकारी, कहा- कांग्रेस पर लानत है

10/30/2020 7:04:38 PM

भोपाल(इजहार हसन खान): विधानसभा उपचुनाव से पहले भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह पर एक बड़ा आरोप लगाया है। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि मालेगांव ब्लास्ट में दिग्विजय सिंह का बड़ा हाथ था। दिग्विजय सिंह ने ही इसके लिए षड्यंत्र रचा था। पाकिस्तान के खिलाफ भारत की कार्रवाई पर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों को लेकर कांग्रेस को लानत दी है। झांसी की रानी के साथ सिंधिया परिवार की गद्दारी को इतिहात बताया और कहा कि वो इतिहास है लेकिन वर्तमान की राजनीति की बात की जाए तो कांग्रेस ने गद्दारी की है।
PunjabKesari
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भोपाल में मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए दिग्विजय और कांग्रेस पर कई निशाने साधे। उन्होंने मालेगांव बम ब्लास्ट के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को जिम्मेदार ठहराया। प्रज्ञा ने आरोप लगाते हुए कहा कि वे मालेगांव बम ब्लास्ट के षडयंत्रकारी थे। अगर दिग्विजय का उससे लेना देना नहीं होता तो मुझे टॉर्चर नहीं किया जाता। वहीं उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह के खुद के हाथ खून से रंगे हुए हैं। बिना नाम लिए कहा कि जितनी भी आतंकवाद गतिविधियां होती है इस व्यक्ति का सपोर्ट उस तरफ होता है। इस प्रकार की मानसिकता रखने वाले लोग अपराधी होते हैं और अपराधी कुठ भी कह सकता है। इसलिए मैं उस व्यक्ति पर ज्यादा नहीं बोलना चाहती।

PunjabKesari

सिंधिया को लेकर कहा...
झांसी की रानी के साथ सिंधिया खानदान की गद्दारी के सवाल पर कहा कि जो हुआ वो उस समय की परिस्थितियों के हिसाब से इतिहास है लेकिन वर्तमान की बात की जाए तो सिंधिया ने दूसरी पार्टी में रह कर 370 और राम मंदिर का समर्थन किया था। झांसी की रानी के लिए सिंधिया परिवार की गद्दारी को लेकर कहा कि वे सिंधिया गद्दार नहीं थे बल्कि गद्दारी तो कांग्रेस ने की है। पाकिस्तान ने सिद्द कर दिया कि भारत का हमला उनके लिए अचीवमेंट है लेकिन भारत में छिपे कांग्रेसियों के लिए भी यह अचीवमेंट है यह तो देश द्रोह की बात है।

PunjabKesari

फ्रांस में कार्टून मामले पर बोलीं....
फ्रांस या विश्व में आतंकी गतिविधि फैलाने वाले विधर्मी हैं। आतंक फैलाने वाले सिर्फ एक ही वर्ग के क्यों है? भोपाल मे भी ऐसे गद्दारों की कमी नहीं है। वहीं पुलवामा अटैक के दौरान देश की सरकार ने वो कार्रवाई की जो उसे करनी चाहिए थी और मौजूदा गृह मंत्री ने सही फैसला किया था लेकिन विपक्ष के राहुल गांधी ने विरोध किया था। अभिनंदन जब पाकिस्तान पहुंचा तब बाजवा के कारण पाकिस्तानियों के हाथ पैर कांप रहे थे। कांग्रेस का पाकिस्तान और चीन प्रेम ज्यादा दिन नहीं चलेगा। देश भक्त को किसी समिति में रहने की जरुरत नहीं है। कांग्रेस के लिए मै लानत देती हूं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Recommended News

Related News