Punjab Kesari MP ads

दिग्विजय सिंह की जीत पर साध्वी ने ली चुटकी, बोलीं- संन्यास की उम्र में लोग क्या क्या करते हैं(Video)

Saturday, Jun 20, 2020-06:38 PM (IST)

भोपाल(इजहार हसन खान): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के राज्य सभा चुनाव में जीत को लेकर भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है। प्रज्ञा ठाकुर ने "राजनीति में ऐसे व्यक्ति को संन्यास ले लेना चाहिए लेकिन ऐसे लोग सन्यास भी नहीं लेते इस उम्र में जाने क्या-क्या करते हैं।" साध्वी यहीं नहीं रुकी उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह का कोई स्वाभिमान नहीं है। भोपाल में जनता ने हराया। फिर भी सांसद बन गए' 'संन्यास की उम्र में क्या क्या कर रहे हैं दिग्विजय कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनका स्वाभिमान ही नहीं होता।

PunjabKesari

प्रज्ञा ठाकुर ने लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि भोपाल में जनता ने उनको मुंहतोड़ जबाव दिया है। फिर भी राज्यसभा चुनाव में खड़े हो गए। इसे राजनीति नहीं कहते। जहां उनकी कोई इज्जत नहीं करता, कोई उनको पूछता नहीं है। तो व्यक्ति को सन्यास भी ले लेना चाहिए। लेकिन ऐसे लोग तो सन्यास भी नहीं लेते जाने वे इस उम्र में क्या क्या करते हैं। 

PunjabKesari

बता दें कि राजधानी भोपाल लोकसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर बंपर वोटों से जीती थी। प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को 3,64,822 वोटों के अंतर से हराया था। लोकसभा चुनाव 2019 में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को कुल 8,66,482 और दिग्विजय सिंह को 5,01,660 वोट मिले। प्रज्ञा ठाकुर को इस सीट पर 60 पर्सेंट से भी ज्यादा वोट मिले थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News