विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को मिली संजीवनी, उपचुनाव में बीजेपी को करारी मात

8/7/2018 3:46:26 PM

भोपाल : मध्य प्रदेश में हुए नगरपालिका और नगर पंचायत के उपचुनाव में सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की हार हुई है और कांग्रेस का डंका बजा है। बता दे कि इसी साल कुछ महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं। राऊ विधानसभा क्षेत्र में आने वाले जिला पंचायत के वार्ड 3 के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी जीतू ठाकुर ने 2294 वोट से जीत दर्ज कर ली। यहां भाजपाई रणनीति धरी की धरी रह गई और कांग्रेस ने अपना परचम लहरा दिया। इसे विधानसभा चुनाव का रिहर्सल माना जा रहा था। दो हजार से अधिक मतों से अपने प्रत्याशी को चुनाव जीता कर विधायक जीतू पटवारी ने सिद्ध कर दिया कि उनका जादू अभी भी कायम है।
PunjabKesari
राजधानी भोपाल से लगी बैरसिया नगरपालिका के वार्ड नम्बर 13 के उपचुनाव में बीजेपी को झटका लगा है। बैरसिया सीट के उपचुनाव परिणाम में कांग्रेस की भाग्यश्री चंचल खत्री ने भाजपा के राधेश्याम शिल्पकार को हराया है।
PunjabKesari
बता दें कि मध्य प्रदेश में नगरपालिका उपचुनावों के परिणामों की घोषणा हो रही है. भोपाल के अलावा दमोह में बीजेपी की ही प्रत्याशी पूजा राज विजयी हुईं हैं, जबकि इंदौर जिला पंचायत के वार्ड तीन में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है कांग्रेस के जीतू ठाकुर ने बीजेपी के घनश्याम पाटीदार को बाइस सौ 94 मतों से हरा दिया 
PunjabKesari
राजगढ़ जिले से कांग्रेस विधायक और दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह के क्षेत्र में कांग्रेस दमदारी के साथ उभर कर आई है। राघौगढ़ नगर पालिका के डोंगर उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ने 279 मतों के साथ जीत दर्ज की है। यहां भाजपा दूसरे नंबर पर भी नहीं आई है। उसे तीसरे स्थान पर ही संतोष करना पड़ा है।

सतना में कांग्रेस का कब्जा
सतना के नगर निगम वार्ड क्रमांक 10 के हुए कांटे के मुकाबले में कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी को 940 वोटों से हरा दिया। इसके अलावा सिंगरौली नगर निगम वार्ड 35 के उप चुनाव में कांग्रेस को 251 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा को 201 वोट मिले हैं। इस चुनाव में कांग्रेस 50 वोटों से जीत गई है।

कमलनाथ के गढ़ में कांग्रेस की फतह
कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा जनपद पंचायत के उपचुनाव में कांग्रेस के भूप सिंह और जुन्नार देव नगर पालिका के उपचुनाव में कांग्रेस के राजेंद्र कनोजिया ने धमाकेदार जीत दर्ज की है। जुन्नारदेव वार्ड नं 13 उपचुनाव में कुल 763 वोट पड़े। इसमें से भाजपा के निखिल साहू को 299, कांग्रेस के राजेंद्र कनोजिया को 397, निर्दलीय आशईष मालवीय को 16, निरद्लीय हाफिज मंसूरी को 47 और 4 मत नोटा में पड़े हैं। इधर, न्यूटन नगर पंचायत के वार्ड- 12 के पार्षद पद के उपचुनाव में कांग्रेस के अजय चंदेल को 236 मत मिले, भाजपा को 87 मतों से ही संतोष करना पड़ा। चंदेल 149 मतों से जीत गए हैं। वहीं बालाघाट के लांची में हुई मतगणना में मीरा समरीते अध्यक्ष बनी रहेंगी। यहां भरी कुर्सी और खाली कुर्सी पर चुनाव लड़ा गया था।

सिवनी से भी खबर है कि यहां की आदेगांव सरपंच उपचुनाव में 502 मतों से दिनेश उइके ने जीत हासिल की है। दिनेश उइके को अविश्वास द्वारा हटाया गया था। अब दिनेश की जीत पर ग्राम वासियों की मोहर लग गई है।

सिंधिया के क्षेत्र में भी कांग्रेस
इधर, ग्वालियर जिले की डबरा नगर पालिका के पार्षद उप चुनाव में कांग्रेस की रानी रावत ने 22 मतों से जीत दर्ज की है। रानी को 1102 मत मिले, जबकि बीजेपी की अनीता प्रजापति को 1080 मत मिले।

मंदसौर में भाजपा, नीमच में कांग्रेस
सरवानिया महाराज में कांग्रेस प्रत्याशी ललिता बाई भेरूलाल पाल नगर परिषद वार्ड 9 में हुए पार्षद के उपचुनाव में 2 मतों से विजय रहीं। मंदसौर शामगढ़ उप चुनाव वार्ड 1 में भाजपा के दिलीप प्रजापति 48 मतों से चुनाव जीत गए हैं। शामगढ़ वार्ड 1 के उपचुनाव में कांग्रेस 48 वोटों से हार गई। भाजपा के दिलीप प्रजापति विजयी हुए।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kamal

Recommended News

Related News