Punjab Kesari MP ads

MP में भाजपा प्रत्याशियों की जीत पर सिंधिया ने दी शुभकामनाएं, बोले- मुझे पूर्ण विश्वास है कि...

Tuesday, Nov 10, 2020-03:14 PM (IST)

भोपाल: मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी निर्णायक जीत की ओर है।18 सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशी आगे हैं, जबकि मान्धाता और बदनावर सीट पर बीजेपी प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर ली है। इसी बीच राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी है और साथ ही साथ देवतुल्य मतदाताओं को हृदय से आभार व्यक्त किया है।


ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर लिखा- मप्र विधानसभा उपचुनावों में विजयी हुए भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएं। वहीं सभी देवतुल्य मतदाताओं का हृदय से आभार। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी विजयी उम्मीदवार जनसेवा और अपने विधानसभा क्षेत्र के समुचित विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

PunjabKesari

बता दें कि खंडवा जिले की मान्धाता सीट से बीजेपी के नारायण पटेल विजयी घोषित किए उन्होने कांग्रेस के उत्तमपाल सिंह को 22129 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। वहीं बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्ती गांव ने कांग्रेस प्रत्याशी को करारी हार देते हुए जीत दर्ज की है। वहीं अब तक के रुझानों की बात करें तो बीजेपी 18-17 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं और कई भाजपा प्रत्याशी जीत से महज कुछ ही कदम पीछे हैं। ऐसे में तय है कि मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार सत्ता पर काबिज रहेगी और कांग्रेस को एक बार फिर से सब्र का घूंट पीना पड़ेगा। ऐसे में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर लिखा-

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News