Punjab Kesari MP ads

इस सीनियर नेता की राजनीति खत्म करना चाहती है भाजपा, षड्यंत्र चल रहा है! पूर्व CM के दावे से गरमाई सियासत

Friday, Jul 03, 2026-08:11 PM (IST)

MP desk : नकटी में अतिक्रमण की कार्रवाई को लेकर प्रदेश में सियासत गरमा गई है। भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी ही सरकार की कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए हैं। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दावा किया है कि भाजपा सरकार बृजमोहन अग्रवाल की राजनीति खत्म करना चाहती है। राज्य में बृजमोहन अग्रवाल वर्सेज भाजपा की स्थिति हो गई है। बृजमोहन की राजनीति को किस तरह से खत्म किया जाए, इस तरीके का षड्यंत्र भाजपा में चल रहा है। जितने सीनियर नेता हैं, भाजपा सभी की राजनीति समाप्त करने में लगी हुई है।

क्या है पूरा मामला

पूरा मामला नकटी गांव में प्रशासन द्वारा की गई अतिक्रमण की कार्रवाई से जुड़ा है। अतिक्रमण रोकने के लिए ग्रामीण सांसद बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात करने पहुंचे थे। सांसद ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि बरसात तक कोई तोड़फोड़ नहीं होगी। उन्होंने कहा था कि प्रशासन और ग्रामीणों के बीच का रास्ता निकालने की कोशिश की जा रही है। लेकिन दो दिन बाद 29 जून को रायपुर प्रशासन ने रात के अंधेरे में नकटी गांव में अतिक्रमण की कार्रवाई की थी।

इधर सांसद ने सरकार की इस कार्रवाई को गलत बताया और कहा कि जो भी लोग दोषी हैं उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रात के अंधेरे में पहुंचकर तोड़फोड़ करना गलत है। दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, उन्होंने कहा कि मैं अपने स्टैंड पर कायम हूं, नकटी वालों के साथ हूं। मैं, ग्रामीणों के साथ कल भी था, आज भी हूं और कल भी रहूंगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News