Punjab Kesari MP ads

चलता कार्यक्रम छोड़कर 20 मिनट के लिए कहां चले गए CM Mohan? किसका था वो अर्जेंट कॉल

Friday, Jun 26, 2026-04:27 PM (IST)

भोपाल (इजहार खान): मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित लोकतंत्र सेनानी (मीसा बंदी ) कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव के पास अचानक से एक फोन आता है और मुख्यमंत्री मोहन यादव तुरंत कार्यक्रम छोड़कर स्टेज के पीछे चले जाते हैं। लगभग 20 मिनट तक कार्यक्रम बिना मुख्यमंत्री की उपस्थिति में होता है। 20 मिनट बाद फिर से मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल होते हैं। मंच संचालन करने वाले बताते हैं की पारिवारिक कॉल था। हालांकि सबके ज़हन में एक ही सवाल उठ रहा है की आख़िर किस का कॉल था जो सीएम 20 मिनिट तक बात करते रहे।

यह पहला मौका नहीं है, जब किसी सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को फोन कॉल आने के बाद मंच छोड़ना पड़ा हो। इससे पहले हाल ही में आयोजित एक साइबर सुरक्षा कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री को बीच कार्यक्रम में फोन रिसीव करने के लिए मंच से उठकर जाना पड़ा था। 

उस दौरान उन्होंने करीब पांच मिनट तक फोन पर बातचीत की थी और बाद में दोबारा कार्यक्रम में शामिल हुए थे। ऐसे में एक बार फिर भोपाल के लोकतंत्र सेनानी (मीसा बंदी) कार्यक्रम के दौरान करीब 20 मिनट तक उनकी अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही। हालांकि, मंच संचालकों की ओर से इस बार इसे पारिवारिक कॉल बताया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News