Punjab Kesari MP ads

भाजपा की वरिष्ठ नेत्री व पूर्व सीएम की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Tuesday, Apr 14, 2026-07:29 PM (IST)

भोपाल : मध्य प्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही। जहां भाजपा की वरिष्ठ नेत्री व पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की अचानक तबीयत खराब हो गई है। उनको जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नेत्री की तबीयत की जानकारी लगते ही भाजपा के कई नेता उनका हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे हैं।

जानकारी के मुबातिक, भाजपा नेत्री वृंदावन से वापिस लौट रही थी, तभी अचानक रास्ते में उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें फौरन नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता उनसे मिलने पहुंचे। बुलंदशहर अनूपशहर के विधायक संजय शर्मा रबूपुरा नगर पंचायत के अध्यक्ष शशांक सिंह और अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे और उमा भारती का हालचाल जाना।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News