भाजपा को बड़ा झटका, दिग्गज विधायक का अचानक निधन, CM हुए भावुक, लिखा- इस सूचना से स्तब्ध हूं
Friday, Oct 30, 2026-07:02 PM (IST)
डेस्क : छत्तीसगढ़ भाजपा को शुक्रवार को एक बड़ा झटका लगा। जहां राज्य के सीनियर विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। आज हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने 78 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार समेत पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। CM साय समेत अन्य दिग्गजों ने शोक व्यक्त किया है।
CM साय ने भावुक पोस्ट करते हुए लिखा- भाजपा परिवार के वरिष्ठ नेता एवं अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायकडोमनलाल कोर्सेवाड़ा जी के निधन की सूचना से स्तब्ध हूं। सरल व्यक्तित्व, जनसरोकारों के प्रति संवेदनशीलता और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा उनकी विशेष पहचान रही। क्षेत्र की जनता के सुख-दुःख में सदैव साथ खड़े रहने वाले श्री कोर्सेवाड़ा जी का जाना हम सभी के लिए गहरी पीड़ा का विषय है। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकसंतप्त परिजनों और उनके सभी स्नेहीजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करें। ॐ शांति।
विधायक के निधन पर पार्टी ने लिखा- अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। उनका जाना छत्तीसगढ़ भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ परिवार इस दु:ख की घड़ी में उनके समस्त परिवारजनों एवं शुभचिंतकों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
वहीं पार्टी प्रदेशध्यक्ष किरण देव साय ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा- भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता एवं अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद, हृदयविदारक एवं स्तब्ध कर देने वाला है। उनका संपूर्ण जीवन जनसेवा, संगठन के प्रति समर्पण और क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा। उनका निधन भाजपा परिवार एवं छत्तीसगढ़ की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

