370 पर दिग्गी के बयान पर बवाल ! शिवराज ने सोनिया से पूछा- पाकिस्तान से तुम्हारा...

6/12/2021 1:33:23 PM

भोपाल(इजहार खान): अक्सर अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर बीजेपी के निशाने पर आ गए हैं। दिग्विजय सिंह ने क्लब हाउस पर चैट के दौरान कथित तौर पर कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 को फिर से बहाल करने पर विचार करेंगे। दावा किया जा रहा है कि इस चैट में दिग्विजय सिंह ने जिस सवाल के जवाब यह बोला वो एक पाकिस्तानी पत्रकार था। सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत मध्य प्रदेश भाजपा के तमाम बड़े नेताओं ने दिग्विजय सिंह को घेरना शुरु कर दिया है। 

PunjabKesari

क्लब हाउस आईओएस और एण्ड्रॉइड के लिए एक सोशल मीडिया ऐप है जहां उपयोगकर्ता वॉयस चैट रूम में संवाद कर सकते हैं जो 5,000 लोगों के समूह को समायोजित करते हैं। यह ऐप केवल वॉयस चैट का ही समर्थन करता है। दिग्विजय सिंह का वॉइस चैट वायरल होने के बाद BJP को मानो बैठे-बिठाए एक मुद्दा मिल गया और बीजेपी के सभी नेता दिग्विजय सिंह को टारगेट करने में जुट गए हैं। चाहे वो राष्ट्रीय स्तर के नेता हूं या फिर मध्य प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले दिग्विजय सिंह की अपने प्रदेश के बीजेपी नेता सभी दिग्विजय सिंह को देश विरोधी और पाकिस्तानी प्रेमी बताकर घेरने में जुट गए हैं।

PunjabKesari

इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि कश्मीर भारत का मुकुटमणी है, अभिन्न अंग है, ये कांग्रेस ही थी जिसने कश्मीर में धारा-370 लगाने का पाप किया था। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी, भाजपा सरकार ने धारा-370 हटा दी, अब देश में दो विधान, दो निशान नहीं हैं। लेकिन अब फिर पाकिस्तान की भाषा बोल रही है। उनके नेता दिग्विजय कहते हैं धारा 370 हटाने पर पुर्विचार किया जाएगा? क्या पुनर्विचार करेगी कांग्रेस ?, क्या फिर धारा-370 थोप के अलगाववाद को हवा देगी?आतंकवाद को प्रश्रय देगी, कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान के साथ। यह कांग्रेस की पाकिस्तानी मानसिकता है। जो पाकिस्तान कहता है वही कांग्रेस कहती है। सोनिया जी जवाब दो, देश आपसे जवाब चाहता है।

PunjabKesari

वही प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने जिस प्रकार से क्लब हाउस में पाकिस्तान के पत्रकारों के बीच में धारा 370 के बारे में जो टिप्पणी की है। वह देशद्रोही की श्रेणी में आता है। मंत्री सारंग ने कहा कि इस तरह का बयान देकर दिग्विजय सिंह ने देश के साथ गद्दारी की है। दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के नेता भारत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह को कहना चाहता हूं कि कश्मीर भारत का था, है और भारत का ही रहेगा।दिग्विजय सिंह जैसे कितने ही नेता जन्म ले लें कश्मीर में धारा 370 वापस नहीं लगाई जाएगी। दिग्विजय सिंह और कांग्रेस को अल्टीमेटम देता हूं यदि इस देश को तोड़ने की कोशिश की जाएगी तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News