Punjab Kesari MP ads

‘हिंदू' परिवार को प्राथमिकता’ पर मिलेगा किराए पर मकान...PMAY फ्लैट्स के नियम पर मच गया बवाल

Friday, Sep 04, 2026-02:13 PM (IST)

भोपाल (इजहार खान) : राजधानी भोपाल के 12 नंबर स्टॉप स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के आवासीय परिसर में सोसाइटी के एक नियम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ब्लॉक C-3 की सोसाइटी के नोटिस में फ्लैट किराए पर देने के लिए हिंदू परिवारों को प्राथमिकता देने की बात लिखी गई है। नोटिस में अन्य सामान्य नियमों के साथ लिखा गया है कि “किराये पर फ्लैट देने हेतु हिंदू परिवार को प्राथमिकता दें।” इसी लाइन को लेकर आपत्ति जताई गई है।

PunjabKesari

मामले को लेकर एक वकील/रहवासी ने हबीबगंज थाने में शिकायत देकर नोटिस की जांच और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि धर्म के आधार पर किराएदार चुनने की व्यवस्था की जा रही है।सोसाइटी के नोटिस में मेंटेनेंस शुल्क, पार्किंग व्यवस्था, साफ-सफाई, अग्नि सुरक्षा और रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक तेज आवाज नहीं करने जैसे कई अन्य नियम भी शामिल हैं। लेकिन किराए पर फ्लैट देने के संबंध में धर्म को आधार बनाने वाली शर्त विवाद का मुख्य कारण बनी हुई है।

PunjabKesari

शिकायतकर्ता ने पुलिस से मांग की है कि यह पता लगाया जाए कि उक्त नोटिस किसके निर्देश पर लगाया गया और इसमें इस तरह की शर्त किस आधार पर शामिल की गई।फिलहाल मामला शिकायत के स्तर पर है। पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि नोटिस किसने जारी किया और उसके पीछे क्या कारण था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News