‘पंजाब बाढ़ में डूबा है, देशवासियों को सेवा का हाथ बढ़ाना चाहिए’ शिवराज सिंह ने जनता से की मार्मिक अपील

Friday, Sep 05, 2025-08:14 PM (IST)

भोपाल : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को एक वीडियो संदेश में बाढ़ प्रभावित पंजाब के लोगों की मदद के लिए देशवासियों से मार्मिक अपील की है। चौहान ने अपने संदेश में कहा,‘‘आप सभी से मुझे एक निवेदन करना है, कल मैं पंजाब में था, मैंने वहां देर रात तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और बाढ़ पीड़ितों के कई गांवों में भी गया। वहां की जनता में मैंने अछ्वुत सेवा की भावना देखी, जो लोग प्रभावित नहीं थे वे बाढ़ प्रभावित लोगों और डूब क्षेत्र के लोगों की मदद और सेवा के लिए दौड़ रहे थे। मैं उनकी सेवा भावना और मानवता को प्रणाम करता हूं। हम सभी का कर्तव्य है आज पंजाब बाढ़ में डूबा हुआ है ऐसे समय देश और देशवासियों को भी पंजाब की सेवा के लिए हाथ बढ़ाना चाहिए।‘‘

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि जितने भी धार्मिक केंद्र हैं वह सभी समाज सेवा और समाज सुधार का माध्यम भी बनना चाहते हैं। ऐसे में सेवा के बिना धर्म अधूरा है और लोगों की सहायता करना और लोगों का सहयोग मदद करना मतलब लोगों की सेवा ही असली भगवान की पूजा है।

ये भी पढ़ें: ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में पंजाब के लिए दुआएं ! 52 मस्जिदों को निर्देश जारी, राहत राशि जारी

बता दें कि चौहान ने गुरुवार को पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था और केंद्र सरकार की तरफ से हरसंभव मदद पहुंचाने का भी आश्वासन दिया था। उस दौरान चौहान ने कहा,‘‘मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर यहां आया हूं, इस कठिन समय में, हम पंजाब के किसानों और जनता के साथ मजबूती से खड़े हैं।‘'उन्होंने मीडिया से कहा था कि पंजाब में स्थिति गंभीर है, बाढ़ के कारण फसलें नष्ट हो गई हैं, 1400 गांव बुरी तरह प्रभावित हैं। केंद्रीय मंत्री ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी फसल और नुकसान की पूरी रिपोर्ट प्रधानमंत्री को भेजी जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News