Shivraj singh ने लव लेटर भेजकर किया था साधना सिंह को प्रपोज! एनीवर्सिरी पर जानिए दिलचस्प love story

5/5/2022 6:39:16 PM

एमपी डेस्क: कहते हैं जोड़ियां ऊपरवाला बनाता है... ऐसी ही एक परफेक्ट जोड़ी बनाई है मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज और साधना सिंह की। 6 मई को उनकी शादी की सालगिरह है। इस मौके पर सीएम शिवराज की धर्मपत्नी ने एक खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में मुस्कुराते चेहरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे अपने दांपत्य जीवन में कितने खुश है। हों भी क्यों नहीं सीएम शिवराज पहली ही नजर में साधना सिंह को दिल जो दे बैठे थे। उन्हें अपनी मनपंसद जीवन संगिनी जो मिल गई है। दोनों की लव स्टोरी एकदम फिल्मी और बड़ी दिलचस्प है।

PunjabKesari

शादी में दिलचस्पी न रखने वाले शिवराज सिंह ने कैसे की लव मैरिज...
जी हां एक समय था जब शिवराज सिंह चौहान को शादी में जरा भी दिलचस्पी नहीं थी। उन्होंने आजीवन शादी न करने का फैसला ले लिया था। लेकिन कहते हैं न कि होता वहीं है जो ऊपरवाले ने तय किया हो। परिवार और बहन ने दबाव बनाया तो वे लड़की देखने के लिए मान गए। लेकिन साधना सिंह की खूबसूरती के आगे वे दिल हार बैठे और पहली ही नजर में उनको प्यार हो गया। फिर क्या था जीवन भर शादी न करके की कसमें खाने वाले शिवराज सिंह साधना सिंह से छिप-छिप कर मिलने लगे।

PunjabKesari

लव लैटर के जरिए किया इजहार...
पहली नजर का प्यार परवान चढ़ा... किसी फिल्मी आशिक की तरह शिवराज सिंह चौहान साधना सिंह के प्यार में डूब गए। ऐसे में प्यार का इजहार करने के लिए उन्होंने साधना सिंह को लव लैटर लिखा। लव लैटर का सिलसिला दोनों तरफ से शुरु हुआ और बात शादी तक पहुंच गई। वो दिन भी आया और घरवालों की सहमति से 6 मई 1992 को शिवराज और साधना शादी के बंधन में बंध गए।
PunjabKesari
भले ही अब उनकी शादी को 30 साल बीत गए हो लेकिन दोनों में प्यार आज भी बेइतंहा है। हर साल करवा चौथ पर दोनों लव वर्ड इस बात की गवाही भी भरते हैं। ये बात अलग है कि विवाह के बाद शिवराज का कद सियासत में बढ़ता चला गया और वे व्यस्त रहने लगे लेकिन बहुत से मौकों पर उनकी धर्मपत्नी उनके साथ स्टेज शेयर करती हैं। दोनों के दो बच्चे हैं। इसके अलावा शिवराज सिंह चौहान और साधना सिंह ने कई बेटियों को गोद ले रखा है। उनकी शादी और कन्यादान भी दोनों बड़ी धूमधाम से करते हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News