ऋषिकेश में 7 दिन बाद मिला निवाड़ी के सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव, मोबाइल पर बात करते समय पुल से बिगड़ा था बैलेंस
Thursday, Oct 23, 2025-05:16 PM (IST)
निवाड़ी (कृष्णकांत बिरथरे) : मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर नगर के होनहार सॉफ्टवेयर इंजीनियर हेमंत सोनी का शव आज आखिरकार मिल गया। सोनी आज से सात दिन पूर्व निर्माणाधीन बजरंग सेतु पुल से गंगा नदी में गिरा था। उसी सुबह से लगातार गंगा नदी में हेमंत सोनी की खोजबीन के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था।
विगत दिनों ऋषिकेश में निर्माणाधीन पुल से गंगा नदी में गिरकर लापता हुए निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर के निवासी इंजीनियर हेमंत सोनी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) October 23, 2025
संकट की इस घड़ी में सरकार शोकाकुल परिजनों के साथ खड़ी है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को शांति प्रदान… pic.twitter.com/AeAvbeZ5KH

नदी में खोजबीन तेज करने के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से फोन पर भी की थी। आज सात दिन बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर हेमंत सोनी उत्तराखंड के ऋषिकेश से करीब पंद्रह किलोमीटर दूर बने एक डेम में मिला।

