छत्तीसगढ़ का भूतिया लाल बंगला...जहां महसूस होती है आत्माओं की मौजूदगी! काली रात से जुड़ी रहस्यमयी कहानी
Thursday, Aug 21, 2025-03:13 PM (IST)

रायपुर : रहस्य और खौफ का दूसरा नाम...जहां लोग रात को तो क्या दिन में भी जाने से डरते हैं...हम बात कर रहे हैं लाल बंगले की। लाल बंगला जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित है जो शहर की सबसे भूतहा जगहों में से एक मानी जाती है। लाल बंगले का नाम सुनते ही लोगों के पसीने छूटने लगते हैं। इस रहस्यमयी बंगले की कहानी भी बेहद डरावनी है। कहा जाता है कि बंगले में रहने वाले एक ही परिवार के चार सदस्यों ने किसी अज्ञात कारण या व्यक्ति के प्रभाव में आकर सामूहिक आत्महत्या कर ली थी। कहा जाता है कि इस बंगले में रात के समय घुसने की कोशिश करने वालों को असामान्य घुटन और गला दबाने जैसी अनुभूति होती है, जैसे कोई अदृश्य शक्ति उन्हें रोकने का प्रयास कर रही हो। यही वजह है कि इस बंगले में रात के समय कोई भी वहां अधिक देर तक ठहरने की हिम्मत नहीं करता। 4 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद यह बंगला वीरान पड़ा है और इसके चारों ओर डर का साया मंडराता है। स्थानीय लोगों की मानें तो रात के समय इस बंगले में विचित्र आवाजें सुनाई देती हैं, इतना ही नहीं कई लोगों का दावा है कि उन्होंने मृतकों की आत्माओं को बंगले में जीवित घूमते देखा है।
वो काली रात और शुरु हुआ खौफनाक सिलसिला
लाल बंगला अपनी खौफनाक और रहस्यमयी घटनाओं के लिए भी कुख्यात है। लाल बंगले की कहानी 1994 से शुरु होती है। जब यहां एक डॉक्टर अपनी बेटी के साथ रहते थे। उनकी पत्नी का निधन पहले ही हो चुका था। डॉक्टर की बेटी के अनुसार, हरेली त्योहार के दिन डॉक्टर पापा अस्पताल से देर रात अपने घर लौटे। को एक रहस्यमयी महिला उनके दरवाज़े पर मदद मांगने आई। डॉक्टर ने इंसानियत के नाते उसकी मदद करनी चाही। डॉक्टर साहब ने उस महिला को अंदर बुलाया और बैठा कर पूछा कि उसे क्या दिक्कत है, तो वह पेट दर्द और उलटी का बहाना बना कर बाथरूम में चली गई। बहुत देर तक जब वह बाहर नहीं आई तो डॉक्टर ने दरवाजा तोड़ दिया। लेकिन जैसे ही वह महिला बाथरूम में गई, वह अचानक गायब हो गई। डॉक्टर और उसकी बेटी ने उस महिला डॉक्टर को हर तरफ तलाशा, मगर उसका कोई पता नहीं चला।
रहस्यमयी महिला डॉक्टर की एंट्री
महिला डॉक्टर के गायब होने के बाद डॉक्टर एक कमरे में गए लेकिन एक फिल्मी कहानी की तरह कमरे का दरवाजा अपने आप बंद हो गया। थोड़ी देर बाद बेटी ने खिड़की से झांका, तो उसने पिता को उस कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया। उसने तुरंत पुलिस को बुलाया। लेकिन इस मामले की जांच कर रहे एक पुलिसकर्मी की भी लाल बंगले में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। दो मौतों से मामला और रहस्यमय हो गया।
उस दिन के बाद से किसी ने लाल बंगले में जाने की हिमाकत नहीं की। जो भी गया उसने हैरान और परेशान कर देने वाले अनुभव बताए। तब से घटनाएं और डरावनी होती गई। स्थानीय लोगों का दावा है कि वे अक्सर रात के समय वहां चीखें, साए और अनजानी हरकतें महसूस करते हैं। लाल बंगले में घुसने वाले ऐसा महसूस करते हैं जैसे कोई उनका गला दबा रहा हो।
लाल बंगले से जुड़े रोंगटे खड़े कर देने वाले डरावने अनुभव
लाल बंगले के बारे में कुछ लोगों का मानना है कि बंगले में रहने वाले एक परिवार के चार सदस्यों ने आत्महत्या कर ली थी। तब से यह माना जाता है कि उनकी आत्माएं आज भी इस वीरान बंगले में भटकती हैं। स्थानीय लोगों और आस-पास रहने वालों के मुताबिक, रात के समय इस बंगले में जाने वाले इंसान के साथ अजीब हरकतें होती है। जैसे कोई उनका पीछा कर रहा हो। ऐसा अहसास होता है जैसे कोई अदृश्य शक्ति उनका गला घोंटने की कोशिश कर रही हो।
लोगों का दावा है कि यह बंगला वास्तव में किसी अलौकिक ताकत के कब्जे में है। वहां जाने वाले लोगों का डर और पुख्ता करता है कि वाक्य ही लाल बंगला और भूतिया ताकतों का कोई खासा संबंध है। यही वजह है कि शहर के इस विरान पड़े बंगले में कोई जाने की हिम्मत नहीं करता। लोगों के दिलों में दहशत और डर भरा पड़ा है।