उमा भारती ने 2018 में कांग्रेस की जीत को बताया दैवीय चमत्कार, कहा- ये जीत जरूरी थी

Wednesday, Oct 28, 2020-12:53 PM (IST)

ग्वालियर(अंकुर जैन): मध्य प्रदेश में उपचुनाव से पहले जनसभाओं का दौर जारी है और जारी है नेताओं की बयानबाजी। इस क्रम में बीजेपी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती भी मैदान में प्रचार कर रही है। उन्होंने ग्वालियर में एक जनसभा की जहां कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया से अपना दिली रिश्ता बताया। वहीं कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में 15 साल बाद कांग्रेस का जीतना जरुरी था ताकि लोग भाजपा की महत्तवता को समझ सके।

PunjabKesari

दरअसल, फायर ब्रांड नेता उमा भारती ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर के समर्थन में इंटक के मैदान में मंगलवार की रात एक आम सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राजमाता विजयाराजे सिंधिया से अपना पारिवारिक रिश्ता बताया और उस नाते ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपना भतीजा कहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में रहने के दौरान भी उन्होंने कभी ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपने से अलग नहीं समझा। उनकी बुराई भी वह नहीं सुनती थी। वहीं उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर की सादगी को उनकी जीत को सुनिश्चित करने वाला बताया।

PunjabKesari

उमा भारती ने कहा कि कमलनाथ सरकार का 2018 में सत्ता में आना भी जरूरी था ताकि लोगों को भारतीय जनता पार्टी की महत्ता पता लगे लोगों को कमलनाथ सरकार के 15 महीने के शासनकाल को किसानों गरीबों और वंचित वर्ग की उपेक्षा करने वाला शासन बताया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार के मंत्री ही लोगों के बीच जाने में संकोच महसूस करते थे क्योंकि उनके क्षेत्र में काम ही नहीं हो रहे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News