केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह बने दादा, कार्तिकेय के घर आई लाडली लक्ष्मी

Wednesday, Jan 21, 2026-07:39 PM (IST)

भोपाल (इजहार खान) : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के परिवार में खुशियों का माहौल है। शिवराज सिंह चौहान दादा बन गए हैं। उनके बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह के यहां बेटी का जन्म हुआ है। इस खुशखबरी की जानकारी स्वयं मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर साझा की। उन्होंने भावुक अंदाज में परिवार के नए सदस्य का स्वागत किया।

देखें वीडियो...

शिवराज सिंह चौहान का ट्वीट

शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट में लिखा “हमारे घर आज लाडली लक्ष्मी आई है। कार्तिकेय पिता बन गए। अमानत मां। कोकिला अब दादी जी हैं और मैं दादा। कुणाल और ऋद्धि चाचा और चाची। अनुपम जी नाना, रुचिता जी नानी और आर्यन मामा। 2025 में हमारे घर दो बेटियां आईं—अमानत और ऋद्धि। 2026 में फिर बेटी इला का शुभ आगमन हुआ। स्वागतम लक्ष्मी।”

PunjabKesari

मंत्री के इस ट्वीट के बाद उन्हें राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक जगत से बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है। समर्थकों और शुभचिंतकों ने परिवार को शुभकामनाएं देते हुए नवजात के स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News