3 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे गृह मंत्री शाह, रायपुर एयरपोर्ट पर CM साय ने किया भव्य स्वागत

Saturday, Feb 07, 2026-06:14 PM (IST)

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह आज तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया।

एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद श्री संतोष पांडेय, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे, विधायक श्री मोतीलाल साहू एवं श्री राजेश मूणत मौजूद रहे। इसके साथ ही मुख्य सचिव श्री विकास शील, पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम, अपर मुख्य सचिव (गृह) श्री मनोज पिंगुआ तथा रायपुर पुलिस कमिश्नर श्री संजीव शुक्ला भी स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए। केंद्रीय गृह मंत्री के इस दौरे को राज्य की सुरक्षा व्यवस्था, सहकारिता और विकास से जुड़े अहम निर्णयों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vikas Tiwari

Related News