Punjab Kesari MP ads

हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं के गर्भवती होने से मचा हड़कंप, 2 लड़कियां नाबालिग, प्रशासन में सनसनी

Sunday, Mar 15, 2026-03:45 PM (IST)

(बीजापुर): छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक छात्रावास में रहने वाली कुछ छात्राओं के गर्भवती पाए जाने के बाद प्रशासन और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की जानकारी मिलते ही अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि छात्राएं सरकारी छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थीं। इस घटना के सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है।

मामला बीजापुर जिले के गंगालूर स्थित पोटा केबिन छात्रावास का है जहां तीन छात्राएं गर्भवती पाई गई हैं। जानकारी के अनुसार इन छात्राओं का गर्भ करीब पांच महीने का बताया जा रहा है। वहीं हैरान करने वाली जो बात है वो ये है कि गर्भवती छात्राओं में से दो नाबालिग भी हैं। इस घटना के सामने आने के बाद अफरा तफरी मची हुई और कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

छात्राओं का बनाया जा चुका है गर्भवती कार्ड

वहीं जानकारी ये भी सामने आ रही है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन छात्राओं का गर्भवती कार्ड भी बनाया गया है। जिससे पता चलता है कि  स्वास्थ्य विभाग को इसके बारे में पता था। वहीं छात्रावास अधीक्षिका ने इस मामले से पल्ला झाड़ते हुए कहा है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इस जवाब के बाद और भी ज्यादा  सवाल उठने लगे हैं।

शिक्षा विभाग भी कटघरे में

वहीं गंगालूर पोटा केबिन छात्रावास में पढ़ने वाली छात्राओं के गर्भवती होने के मामले से सनसनी है,ये घटना शिक्षा विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही है। लिहाजा छात्रावास के स्टाफ और जिम्मेदार अधिकारियों से पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर छात्राएं किस परिस्थिति में गर्भवती हुईं है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News