वीडी शर्मा बोले- दिग्विजय ने कमलनाथ को ठिकाने लगाया

12/10/2020 1:56:02 PM

इंदौर(गौरव कंछल): नगरीय निकायों में महापौर व अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की कार्रवाई पूरी होने का बाद राजनीति गर्मा गई है। एक तरफ कांग्रेस ने आरक्षण को लेकर सवाल उठाए हैं तो दूसरी ओर इंदौर में प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा। वीडी शर्मा ने कमलनाथ को अनुसूचित जाति का विरोधी बताया और वहीं दिग्विजय सिंह पर भी जमकर निशाना साधा।

PunjabKesari

प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह को देश के लोकतंत्र, सेना, धर्म, न्यायपालिका पर विश्वास नहीं है। उनकी विश्वसनीयता खत्म हो गई है उन्होंने खुद कहा है कि वे जहां जाते है उन्हें वोट नहीं मिलते हैं। कमलनाथ को ठिकाने लगाने का काम भी दिग्विजय सिंह ने किया, वे अब तैयारी में है कि कब उनके पुत्र पुत्री मैदान में आये और कमान संभाले।

PunjabKesari

वहीं पूर्व सीएम कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि छिन्दवाड़ा में निकाय चुनाव के आरक्षण को लेकर कांग्रेस ने आपत्ति ली यह दुर्भायपूर्ण है। कमलनाथ छिंदवाड़ा को क्या अपनी टेरेटरी बनाना चाहते हैं..? कमलनाथ और कांग्रेस का चरित्र उजागर हुआ कि वे अनुसूचित जाति के विरोधी हैं। भाजपा ने इसकी कड़ी आलोचना की है।

PunjabKesari

वहीं किसान आंदोलन को लेकर वीडी शर्मा ने कहा कि यह कांग्रेस का ओरिएंटेड आंदोलन था, किसान आंदोलन से अवार्ड वापसी का क्या संबंन्ध है। मोदी जी जब भी अच्छे काम करते है तब तब ये विरोध करते है किसान आंदोलन एमपी में फेल हुआ है। भारत बंद का समर्थन करने वाली कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ आंदोलन में कहां थे। देश के किसानों ने मोदी जी के कानून का समर्थन किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Recommended News

Related News