जयवर्धन सिंह ने पहली बार डाला पिता दिग्विजय सिंह को वोट, लक्ष्मण सिंह भी कतार में दिखे

5/7/2024 12:41:22 PM

गुना (मिसबाह नूर): राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय के पुत्र और बहू ने राघौगढ़ क्षेत्र में अपना मत डाला। इस दौरान दिग्विजय के छोटे भाई और चांचौड़ा के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह भी ग्रामीणों के साथ कतार में खड़े नजर आए। राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र की राघौगढ़ विधानसभा में मतदान को लेकर सुबह से ही उत्साह नजर आया। इसी बीच राघौगढ़ राज परिवार के सदस्य लक्ष्मण सिंह, जयवर्धन सिंह, सृजाम्या सिंह वोट डालने पहुंचे।

PunjabKesari

लक्ष्मण सिंह साल 2003 में भी दिग्विजय के लिए वोट डाल चुके हैं। जबकि दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह और उनकी बहू सृजाम्या सिंह ने पहली बार अपने पिता के लिए वोट दिया है।

बता दें कि साल 2003 में दिग्विजय सिंह आखिरी बार राघौगढ़ से चुनाव लड़े थे, तब जयवर्धन की उम्र सिर्फ 17 साल थी, इसलिए वह अपने पिता के पक्ष में वोट नहीं डाल सके थे। करीब 21 साल बार दिग्विजय सिंह इस क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। राजगढ़ संसदीय क्षेत्र में गुना जिले की चांचौड़ा और राघौगढ़ विधानसभा भी शामिल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News