सत्ता के नशे में BJP नेत्री ने उड़ाई कानून की धज्जियां, देखिए Video
Saturday, Jun 13, 2020-07:40 PM (IST)
जबलपुर(विवेक तिवारी): कहते हैं सत्ता का नशा सबसे ज्यादा मदमस्त करने वाला होता है! इसके नशे में चूर लोग कायदे कानून भी भूल जाते हैं। एक ऐसा ही मामला जबलपुर से आया है जहां सत्ता के नशे में चूर बरगी विधानसभा की भाजपा नेत्री ने सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाई और कोरोना संकट में एक लंबा चौड़ा काफिला लेकर घूमने निकली पड़ी। वहीं प्रशासन में भाजपा नेत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई न करके इस बात पर मुहर लगा दी कि कायदे कानून सिर्फ और सिर्फ आम जनता के लिए होते हैं।
लॉकडाउन की मार खाए बेबस मजदूरों के दर्द की तस्वीरें तो आप देख के बोर हो गए होंगे तो ये तस्वीर देख लीजिए बरगी मैडम की। सूबे के हालातों से बेखबर यह भाजपा नेत्री जबलपुर जिले के बरगी विधानसभा की पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह है, जो अपने पुत्र नीरज सिंह ठाकुर के साथ अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ बरगी से निकल पड़ी है।
बताया जा रहा है कि वे मां नर्मदा के दर्शन के लिए तिलवारा घाट गई थी। लेकिन यहां बड़ी बात यह है कि महज दर्शन मात्र करने के लिए इतने लावो लश्कर की क्या जररुत थी। इससे भी बड़ी बात यह कि इस दौरान उन्होंने बेलखेड़ा से निकलते वक्त कई थानों की सीमा निकल क्रॉस की लेकिन काफिला नहीं रोका गया, नियम कायदे कानून की धज्जियां की सरेआम धज्जियां उड़ाई गई लेकिन प्रशासन ने इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।